पीएम मोदी 17 जुलाई को जींद आ सकते हैं, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
PM Modi may visit Jind on July 17
जींद। PM Modi may visit Jind on July 17, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को जींद में हाइड्रोजन ट्रेन, जींद व नरवाना रेलवे जंक्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले तीन दिन से तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल जगह फाइनल नहीं हुई है। एकलव्य स्टेडियम या फिर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के मैदान में रैली का आयोजन किया जा सकता है।
डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता जींद का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को लेकर निरीक्षण करेंगे।
फिलहाल जगह फाइनल नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री जिला अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। संगठन के लोगों से भी मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष मुलाकात करेंगे और उनको दिशा-निर्देश देंगे।
रेलवे के अधिकारी कर चुके जींद का दौरा
शुक्रवार को रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने जींद का दौरा किया था। शनिवार को हिसार रेंज के आइजी कुलदीप सिंह यादव व रविवार को रेलवे के जीएम राजेश कुमार पांडे ने दौरा किया है।
पिछले तीन दिन से बड़े-बड़े अधिकारी जींद का दौरा कर रहे हैं। अब 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री रैली भी करेंगे या नहीं, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।