PM Modi in Una: 'शेर आया, शेर आया'... हिमाचल पहुंचे PM Modi के लिए लगने लगे कुछ ऐसे नारे, ऊना को दी चौथी वंदे भारत ट्रेन

'शेर आया, शेर आया'... हिमाचल पहुंचे PM Modi के लिए लगने लगे कुछ ऐसे नारे, ऊना को दी चौथी वंदे भारत ट्रेन, चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली आएगी

PM Modi in Una

PM Modi in Una

PM Modi in Una : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर हिमाचल के दौरे पर निकले हुए थे| पीएम मोदी ने हिमाचल के ऊना में बल्क ड्रग पार्क (हरोली), ऊना-हमीरपुर रेलवे परियोजना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Una) जैसे विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया और इसके साथ ही उन्होंने ऊना को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की बड़ी सौगात भी दी|

देश की यह चौथी वंदे भारत ट्रेन ऊना से नई दिल्ली के लिए चलेगी| यह वंदे भारत ट्रेन चंडीगढ़ से होते हुए दिल्ली जाएगी| जिससे चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वालों का सफर भी आसान हो जाएगा| कम समय में ही वह चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच जाएंगे| मालूम रहे कि, अन्य 3 वंदे भारत ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा, गांधीनगर और मुंबई के बीच चलाई जा रही हैं।

PM Modi in Una
PM Modi in Una

पीएम मोदी ने कहा कि, धनतेरस और दिवाली से पहले हिमाचल को हजारों करोड़ रुपए का उपहार देते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैंने यहां इतना समय बिताया है कि जब भी ऊना आता हूं पिछली यादें सामने आ जाती हैं। मुझे कई बार मां चिंतपूर्णी देवी के सामने माथा टेकने और आर्शीवाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है|

वहीं, इस बीच पीएम मोदी ने विपक्षी सरकारों पर निशाना भी साधा| पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में पहले जो सरकारें रहीं और दिल्ली में भी जो लोग बैठे थे, वो आप लोगों की जरूरतों को पूरा करने में उदासीन रहे। आपकी आशा और आकांक्षाओं को वो कभी समझ ही नहीं पाए। मुझे याद है, हिमाचल का हाल क्या था| कहीं विकास का नाम नजर नहीं आता था, चारो तरफ विश्वास की खाई, निराशा के पहाड़ और गड्ढे ही गड्ढे थे। उन्होंने इन गड्ढों को भरने का सोचा ही नहीं। हमने उन गड्ढों को तो भरा और अब मजबूती से नई इमारतें बना रहे हैं|

PM मोदी के लिए ऊना में लगे 'शेर आया, शेर आया' के नारे