दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: आज से शुरू होगा '2.5 घंटे' का सफर; PM मोदी और CM योगी करेंगे भव्य लोकार्पण
PM Modi and CM Yogi to Perform Grand Inauguration
Delhi-Dehradun Expressway, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। मंगलवार को सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से वे सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचेंगे। 11:10 पर एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखेंगे। इसके बाद एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए सुबह 11:35 बजे पीएम मोदी कार से मां डाट काली मंदिर पहुंच जाएंगे। उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।
दिल्ली देहरादून इकोनामिक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अलावा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम भी भाग लेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह आठ बजे लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सरसावा हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरेंगी। वह सुबह 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर आएंगी
इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना होगी। वह सुंदरपुर सुबह 10:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 10:50 बजे से 11:55 बजे का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह दोपहर 12:15 से 1:55 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखेंगी। इसके बाद वह दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहां से दोपहर 2:15 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना होगी।
इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9:15 बजे सरसावा एयरपोर्ट से सुंदरपुर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वह सुबह 11:15 से 11:25 बजे तक वन्य जीव कॉरिडोर का भ्रमण करेंगे। 11:30 बजे वह एलिवेटेड कॉरिडोर के व्यू प्वाइंट का भ्रमण करेंगे। 11:40 से 11:50 बजे तक वह मां डाट कली मंदिर में पूजन एवं अर्चना में भाग लेंगे। वह दोपहर 12:15 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। वह दोपहर दो बजे राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा सुंदरपुर स्थित हेलीपैड से सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वह दोपहर 2:20 पर सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए राजकीय विमान से जाएंगे।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह पौने दस बजे गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह दोपहर 12:30 बजे देहरादून स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल रहेंगे।