PM Kisan 13th Installment Latest News: पीएम किसान की 13वीं किस्त नहीं आएगी; अगर इन 4 कामों से चूक गए आप

PM Kisan की 13वीं किस्त नहीं आएगी; अगर इन 4 कामों से चूक गए आप, 2000 हाथ से चले जाएंगे

 PM Kisan 13th Installment Latest News

PM Kisan 13th Installment Latest News

PM Kisan 13th Installment Latest News: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त अब किसी भी समय जारी की जा सकती है। किसान भी इंतजार में हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्दी से उनके खाते में 2000 रूपए डालें। लेकिन पीएम किसान की 13वीं किस्त सभी किसानों के खाते में नहीं आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कई किसानों के रिकॉर्ड में कुछ कमियां पाई जा रहीं हैं। जिसके बाद ऐसे रिकॉर्ड वाले किसानों की किस्त को रोका जा रहा है। अगर किसानों ने इन कमियों को दूर नहीं किया तो फिर वह पीएम किसान की 13वीं किस्त ही क्या अन्य किस्तों के लाभ से भी चूक जाएंगे।

पीएम किसान की किस्त के लिए ये 4 काम जरुरी

किसानों की किस्त रुकने का एक कारण यह भी है कि उनका रिकॉर्ड केंद्र के डेटाबेस में अपडेट नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि, केंद्र सरकार पारदर्शिता लाने और फ्रॉड को कम करने के लिए अपने पास भी किसानों का रिकॉर्ड रख रही है। इसके अलावा किसान के भूमि रिकॉर्ड पर यह पूर्णता सुनिक्षित होना चाहिए कि उक्त किसान वास्तव में उस जमीन का मालिक है। इसके साथ ही उक्त किसान ने पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर रखी हो। वहीं किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। साथ ही किसान का बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) में रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर पीएम किसान के ये नियम (PM Kisan Rules Changed) किसानों ने पूरे नहीं किये तो उन्हें पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाएगी।

अक्टूबर 2022 में आई थी पीएम किसान की 12वीं किस्त

बतादें कि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में हर साल 6 हजार रूपए भेजती है। ये 6 हजार साल में तीन बार तीन अलग-अलग किस्तों में आते हैं। यानि एक किस्त में किसानों को 2000 रूपए दिए जाते हैं। अबतक मोदी सरकार किसानों के खाते में कुल 12 किस्तें डाल चुकी है। आखिरी बार 17 अक्टूबर 2022 को पीएम मोदी ने 12वीं किस्त डाली थी।

आपको बतादें कि, केंद्र सरकार देश के किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चला रही है। 2019 में यह योजना लांच हुई थी। केंद्र सरकार के इतने पैसों से किसानों का ज्यादा भला भले ही न हो पाता हो लेकिन उनकी कुछ जरूरते जरूर पूरी हो जाती हैं। किसानों को उनके खर्चों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) सहायता कर देती है। यही कारण है कि किसानों को मोदी सरकार की तरफ से इस वित्तीय सहायता का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है।

किस्तों का स्टेटस कैसे चेक करें

पीएम किसान योजना (*PM Kisan Samman Nidhi Yojana*) से आने वालीं किस्तों या किस्तों के रुक जाने के कारणों को जानने के लिए आप यहां अपना स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। दरअसल, इसके लिए आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर ‘फॉर्मर कॉर्नर’ में Beneficiary Status विकल्‍प चुनें। फिर मांगा गया विवरण भरें। जैसे- आधार संख्या, खाता संख्या या मोबाइल नंबर और अपना 'डेटा प्राप्त कर लें। अब स्‍टेटस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। पीएम किसान योजना की लाभार्ती लिस्ट भी देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि उसमें आपका नाम है या नहीं। इसके लिए आपको Beneficiary List विकल्‍प पर जाना होगा और यहां मांगा गया विवरण भरना होगा।

यह पढ़ें- वाह रे भगवान, तेरी माया भी कमाल है; पंजाब में 88 साल का व्यक्ति अचानक करोड़पति हुआ, 5 करोड़ की लॉटरी लगी, चंडीगढ़ के नजदीक से ली थी