World Arthritis Day 2022: गठिया से पीड़ित लोगों को इस तरह के फूड्स से बना लेनी चाहिए दूरी

World Arthritis Day 2022: गठिया से पीड़ित लोगों को इस तरह के फूड्स से बना लेनी चाहिए दूरी

World Arthritis Day 2022

World Arthritis Day 2022

नई दिल्ली। World Arthritis Day 2022: अर्थराइटिस को ही गठिया भी कहते हैं। जिसमें हड्डियों के जोड़ों में सूजन रहती है और जोड़ों में भयंकर दर्द। बढ़ती उम्र के साथ अनहेल्दी डाइट भी गठिया होने की एक बड़ी वजह है। वैसे अर्थराइटिस की समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती है खासतौर से 40 साल के बाद। अगर आप भी इसका शिकार हैं, तो खानपान में कुछ चीज़ों को पूरी तरह से कर दें आउट। कौन-कौन सी चीज़ें हैं इसमें शामिल, जान लें यहां। 

चीनी से करें परहेज

गठिया के पीड़ित मरीजों को अपनी डाइट से मीठी चीज़ों को पूरी तरह से आउट कर देना चाहिए। इससे गठिया का दर्द बढ़ सकता है। मीठी चीज़ों वैसे भी सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इनके ज्यादा सेवन से शुगर लेवल के साथ वजन भी तेजी से बढ़ता है और सूजन भी बना रहता है।

बहुत ज्यादा नमक न खाएं

चीनी के बाद बारी आती है नमक की। बहुत ज्यादा नमक के सेवन से गठिया का दर्द बढ़ सकता है। पैकेट वाली चीज़ों, जिसमें चिप्स से लेकर नमकीन, पीनट्स जैसी और भी कई चीज़ें शामिल हैं। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में नमक मौजूद होता है। इसमें मौजूद सोडियम सूजन को बढ़ा सकता है। 

प्रोसेस्ड फूड करें अवॉयड

गठिया से जूझ रहे लोगों को प्रोसेस्ड फूड भी अवॉयड करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें प्रिजर्वेटिव्स के साथ ही शुगर और रिफाइंड अनाज होते हैं। ये जोड़ों का दर्द ही नहीं, बल्कि मोटापा भी बढ़ाते हैं।  

इसके अलावा 

- काबुली चना, काला चना, मटर भी न खाएं।

- तला-भुना, मसालेदार, अचार, मैदे से बनी चीज़ें न खाएं।

- जंक फूड, डिब्बाबंद फूड आइटम्स से परहेज करें।

- कैफीन वाली चीज़ें जैसे- चाय, कॉफी के भी सेवन से बचें।

- अर्थराइटिस की समस्या होने पर डेयरी प्रोडक्ट भी अवॉयड करना चाहिए लेकिन दही का सेवन किया जा सकता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।