22.64 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को जनवरी महीने तक 3708.57 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING
बुलंदशहर में दिनदहाड़े दुकानदार की गोली मारकर हत्या, हापुड़ के चर्चित हत्याकांड की रंजिश में वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार कुमाऊं सभा रजिस्टर्ड चंडीगढ़ की वार्षिक आम बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को होगी व कुमाऊं सभा चंडीगढ़ का महिला प्रकोष्ठ का होगा गठन देवभूमि में कड़ा पहरा: देशव्यापी हादसों के बाद जागा उत्तराखंड प्रशासन, सीएम धामी ने दिए प्रदेशभर में 'फायर सेफ्टी ऑडिट' के आदेश कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी देश का सर्वोच्च सम्मान: राष्ट्रपति भवन में गूंजा उत्तर प्रदेश का नाम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यूपी की विभूतियों को सौंपे 'पद्म श्री' पुरस्कार

22.64 लाख बुजुर्ग लाभार्थियों को जनवरी महीने तक 3708.57 करोड़ रुपये की पेंशन राशि वितरित: डॉ. बलजीत कौर

Pension Amount of Rs 3708.57 Crore Distributed

Pension Amount of Rs 3708.57 Crore Distributed

पंजाब सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए चालू वर्ष में 4000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया

चंडीगढ़, 8 मार्च: Pension Amount of Rs 3708.57 Crore Distributed: मुख्यमंत्री पंजाब स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्ग पेंशन धारकों को जनवरी 2025 तक की पेंशन राशि के रूप में 3708.57 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य में विभिन्न वर्गों के कुल 34.09 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं बेसहारा महिलाएँ और आश्रित बच्चे शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 22.64 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें जनवरी 2025 तक की पेंशन राशि के रूप में 3708.57 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के लिए कुल 5924.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें से चालू वित्तीय वर्ष के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन फंड में बकाया राशि को तय समयसीमा के भीतर पेंशनरों को जारी किया जाए। पेंशन वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश के बुजुर्ग हमारा सम्मान हैं। इसलिए, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन निर्धारित समयसीमा के भीतर वितरित करना सुनिश्चित किया जाए।