Panipat Lawyers Chamber Firing: पानीपत में वकीलों के चैंबर में चली गोली, पुलिस के आने तक मौके पर फैली रही सनसनी

पानीपत में वकीलों के चैंबर में चली गोली, पुलिस के आने तक मौके पर फैली रही सनसनी

Panipat Lawyers Chamber Firing

Panipat Lawyers Chamber Firing

Panipat Lawyers Chamber Firing : हरियाणा में किसी कोर्ट परिसर में गोली चलने की वारदात अक्सर घटती रहती है| वहीं अब पानीपत से वकीलों के चैंबर में गोली चलने की खबर सामने आई है| बताया जाता है कि, बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास वकीलों के चैंबर में गोली चली| जिसके बाद मौके पर सनसनी फैल गई| वकीलों द्वारा तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई| जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की| पुलिस ने एक खाली कारतूस बरामद किया है| बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है|

Panipat Lawyers Chamber Firing
Panipat Lawyers Chamber Firing

गोली चलने की घटना में कोई हताहत नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लोडेड गन लेकर वकीलों के चैंबर में घूम रहा था| जहां इसी दौरान उससे गोली चल गई और यह गोली सीधा एडवोकेट गिरधारी लाल गोयल के चैंबर नंबर 267 में जाके लगी| जिससे चैंबर के शीशे टूट गए और गोली के छर्रों ने चैंबर के पास मौजूद एक महिला को हल्का-फुल्का घायल किया| जहां महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया| हालांकि, गनीमत रही कि गोली चलने की इस घटना में गोली सीधे तौर पर किसी को नहीं लगी|

Panipat Lawyers Chamber Firing
Panipat Lawyers Chamber Firing

वकीलों में डर का माहौल

फिलहाल, कुछ भी हो इस घटना के बाद से वकीलों में डर का माहौल पनप गया है| वकीलों का कहना है कि, आखिर कैसे कोई परिसर के अंदर लोडिड हथियार ला सकता है? वकीलों ने घटना को लेकर पुख्ता जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है|