दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को धमकी भरे ईमेल से हड़कंप: बम हमलों की चेतावनी

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को धमकी भरे ईमेल से हड़कंप: बम हमलों की चेतावनी

Panic in Delhi

Panic in Delhi, Haryana, and Punjab Following Threatening Emails

नई दिल्ली। Panic in Delhi, Haryana, and Punjab Following Threatening Emails, दिल्ली मेयर कार्यालय, कोर्ट और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' ने धमकी दी है। जिसमें कहा गया कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब खालिस्तान बनेगा।

ईमेल में लिखा है कि 'न हिंदू, न हिंदुस्तान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब बनेगा खालिस्तान' इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों, म्युनिसिपल ऑफिसों और अदालतों का जिक्र करते बम धमाकों की की चेतावनी दी गई है।

3 से 6 जून के बीच धमाकों की धमकी 

ईमेल में 3 से 5 जून 2026 के बीच म्युनिसिपल कार्यालयों, मेयर कार्यालयों और जिला अदालतों को निशाना बनाया जाएगा। वहीं 6 जून 2026 को रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैकों पर IED तथा ग्रेनेड हमलों की धमक दी गई है।

Delhi bomb alert 1

'अपने बच्चों को बचाओ, कोई भी रेल...'

इसके अलावा लिखा है कि 'अपने बच्चे बचाओ, कोई भी रेल में सफर न करो' इस तरह की चेतावनी देते हुए लोगों में भय बनाने की कोशिश भी की गई है।

सेना की कार्रवाई पर कहा- बदला, बदला, बदला...

ईमेल में 'बदला, बदला, बदला' शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया है। साथ ही 6 जून 1984 का उल्लेख करते हुए भिंडरांवाले से जुड़ा एक संदेश भी शामिल है, इसके साथ ही दरबार साहिब पर भारतीय सेना की कार्रवाई का बदला लेने की बात कही गई है।

ईमेल में धमकी देने वालों में Eng. Guranakh Singh, Dr. Gurnivair Singh और अन्य नाम शामिल हैं। हालांकि इन नामों की पुष्टि नहीं हुई है।