Panchkula Police Solve 10-Month-Old

पंचकूला में 10 महीने पुरानी चोरी का खुलासा, 2 शातिर गिरफ्तार; ₹35 लाख की संपत्ति बरामद

punch

Panchkula Police Solve 10-Month-Old

 पंचकूला पुलिस ने करीब 10 माह पहले सेक्टर-8 में हुए चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 35 लाख रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की है। 

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने यह कार्रवाई की। बरामदगी में करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और 15 लाख रुपये नकद शामिल हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला  
जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वापस लौटने पर घर का पिछला गेट खुला मिला। कमरों के ताले और अलमारियां टूटी थीं। सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकदी गायब थी। शिकायत पर थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज हुआ था।

ऐसे हुआ खुलासा  
जांच में पता चला कि थाना सेक्टर-5 के एक अन्य चोरी मामले में गिरफ्तार सुशील कुमार उर्फ निप्पल और विरेन्द्र कुमार ने पूछताछ में सेक्टर-8 की वारदात कबूल की। इसके बाद मामला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 को सौंपा गया। गहन पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 35 लाख की संपत्ति बरामद की गई। विरेन्द्र के खिलाफ पहले से 13 चोरी के मामले और सुशील के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आदतन अपराधी हैं।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि जिले में चोरी-लूट पर लगातार निगरानी है। अपराधी कितना भी शातिर हो, कानून से बच नहीं सकता।