Paddy Procurement In Punjab: पंजाब सरकार कबसे करेगी धान की खरीद? CM भगवंत मान ने बताई Date

पंजाब सरकार कबसे करेगी धान की खरीद? CM भगवंत मान ने बताई Date, किसानों और उनकी फसल पर कही यह बड़ी बात

Paddy Procurement In Punjab

Paddy Procurement In Punjab

Paddy Procurement In Punjab : पंजाब में धान की खरीद को लेकर सरकार ने तैयारी कर ली है| सूबे के सीएम भगवंत मान ने आज मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ धान की खरीद व्यवस्था और सारी तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी कि सरकार एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने जा रही है| सीएम मान ने कहा कि इस बार करीब 191 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है।

किसानों और उनकी फसल पर कही यह बड़ी बात

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब के किसानों को किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं होने देगी| सरकार पंजाब के किसानों की फसल का एक-एक दाना लेने के लिए प्रतिबद्ध है| हम किसानों को अनाज बेचने के लिए इधर-उधर बाजारों में भटकने के लिए मजबूर नहीं होने देंगे|

सीएम भगवंत मान ने की कैबिनेट बैठक

बतादें कि, मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करने से पहले आज सुबह सीएम भगवंत मान ने  कैबिनेट बैठक भी बुलाई थी| सीएम मान की इस कैबिनेट बैठक में कई अहमों मुद्दों पर मंथन किया गया|

यह पढ़ें - लॉटरी से रातोरात करोड़पति हुए इन 9 लोगों की कहानी बेहद अजब: कोई कर्जा चुकाने को बेच रहा था घर, किसी की बीवी नहीं खरीदने देती थी टिकट तो किसी...