हमारा संकल्प, विकसित भारत : अनुराग ठाकुर

हमारा संकल्प, विकसित भारत : अनुराग ठाकुर

Viksit Bharat Sankalp Yatra

Viksit Bharat Sankalp Yatra

500 वर्षों के संघर्ष, धैर्य और प्रतीक्षा के बाद बन रहा दिव्य और भव्य राम मंदिर: अनुराग ठाकुर 

11 जनवरी 2023, मुंबई: Viksit Bharat Sankalp Yatra: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दक्षिण मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को झंडी दिखा कर उपस्थित गणमान्यों के साथ विकसित भारत निर्माण में भागीदारी के संकल्प को दोहराया। 

श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "ये यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी 2 लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।"

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। "आयुष्मान भारत योजना के तहत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा या वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत देश के किसी भी कोने में जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना हो, यह सब लोगों को सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।"

Viksit Bharat Sankalp Yatra

श्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ट्रांसपेरेंसी और इनोवेशन लाना मोदी जी ने देश को सिखाया है। इस पारदर्शिता से जवाबदेही सुनिश्चित होती है और भ्रष्टाचार रुकता है। इसीलिए देश का 2 लाख 70 हजार करोड रुपए बचें। अब तक 4 लाख 10 हजार से ज्यादा फर्जी एलपीजी कनेक्शंस को कैंसिल किया गया है। 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्डों को कैंसिल किया गया। इसी प्रकार स्वार्निधि योजना से लाखों लोगों को फायदा हुआ है जिसमें उन्हें ₹10 हजार से लेकर ₹50 हजार तक के ऋण दिए गए। आज पूरे दुनिया के सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं।"

आगे कांग्रेस द्वारा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को नकारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस ने सदैव सनातन को कुचलना की बात की है। इन्होंने जब-जब भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए तो जनता ने इनके ही अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया। भगवान राम, राम सेतु और राम मंदिर को काल्पनिक बताने वालों का हाल आप आज देख रहे हैं। कांग्रेस ने तो वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने का वादा किया था। इन्होंने राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। लेकिन हमारे लिए राम जी एक जीवन दर्शन हैं। एक आदर्श समाज के निर्माण हेतु राम राज्य की स्थापना होनी चाहिए। और इसीलिए आज संपूर्ण भारत राममय है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण का काम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि वहां की कमेटी कर रही है। लेकिन मैं इतना आवश्यक कहूंगा कि 500 वर्षों के संघर्ष, धैर्य और प्रतीक्षा के बाद दिव्य और भव्य राम मंदिर बन रहा है तो उसमें आमंत्रित होना सौभाग्य की बात है।"

यह पढ़ें:

शिमला में बड़ा हादसा: 300 मीटर गहरे नाले में गिरी कार, दो दंपती की मौत

रिश्वत लेते थाना प्रभारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा

शिमला में भ्रष्टाचार का अनोखा मामला: पत्नी के नाम पर आटा चक्की चलाने वाले खाद्य निरिक्षक पर एफआईआर