हावड़ा-चंडीगढ़ सहित कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन, गोमो में ठहराव के साथ नया रूट तय

हावड़ा-चंडीगढ़ सहित कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन, गोमो में ठहराव के साथ नया रूट तय

Operation of several special trains

Operation of several special trains

धनबाद। Operation of several special trains, हावड़ा से चंडीगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हुई है। चंडीगढ़ से शनिवार से सेवा बहाल हो गई। हावड़ा से रविवार से चलेगी। दोनों ओर से तीन-तीन फेरे लगाएगी।

धनबाद होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव धनबाद में नहीं होगा। पहली बार धनबाद के बदले गोमो में ठहराव में ठहराव दिया गया है। गोमो से दोनों के लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। स्लीपर व थर्ड के कोच जुड़ेंगे।

इन तिथियों को चलेगी ट्रेन

04514 चंडीगढ़-हावड़ा स्पेशल 22 व 27 अप्रैल को चलेगी। चंडीगढ़ से रात 11:45 पर चलकर अगले दिन रात 11:53 पर गोमो तथा सुबह 6:30 पर हावड़ा पहुंचेगी। 04513 हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल 20, 24 व 29 अप्रैल को चलेगी। हावड़ा से सुबह 9:00 बजे चल कर शाम 5:05 पर गोमो तथा अगले दिन शाम 7:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

हावड़ा-चंडीगढ़ स्पेशल का ठहराव बैंडेल, बर्द्धमान, आसनसोल, गोमो, कोडरम, गया, डीडीयू, वाराणसी, सुल्तानपुर, उतरेटिया, आलमनगर, शाहजहापुर, बरेली, मुराबादबाद, सहारनपुर व अंबाला कैंट में दिया गया है।

महुदा-गोमो होकर चलेगी खड़गपुर-मेरठ सिटी स्पेशल ट्रेन

गोमो होकर खड़गपुर से मेरठ सिटी के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। मेरठ सिटी से रविवार से सेवा बहाल हो गई। खड़गपुर से 21 अप्रैल से चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों ओर से महुदा में भी दिया गया है। इस ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के चार, थर्ड व सेकंड एसी के एक-एक कोच जुड़ेंगे।

इन तिथियों में चलेगी ट्रेन

04086 मेरठ सिटी-खड़गपुर स्पेशल 19 व 26 अप्रैल को चलेगी। मेरठ सिटी से रात 11:00 बजे चलकर अगले दिन रात 11:05 पर गोमो, रात 11:50 पर महुदा तथा सुबह 4:05 पर खड़गपुर पहुंचेगी।

04085 खड़गपुर-मेरठ सिटी स्पेशल 21 व 28 अप्रैल को चलेगी। खड़गपुर से शाम 3:45 पर चलकर रात 8:30 पर महुदा व 9:30 पर गोमो तथा अगले दिन शाम 5:30 पर मेरठ सिटी पहुंचेगी।

इन स्टेशन पर ठहराव

खड़गपुर-मेरठ सिटी स्पेशल मिदनापुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, भोजूडीह, महुदा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, पहाड़पुर, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, अलीगढ़, खुर्जा व हापुड़ में रुकेगी।

धनबाद होकर गोमो से दुर्गापुर के बीच स्पेशल ट्रेन

वहीं, दूसरी ओर धनबाद होकर गाेमो से दुर्गापुर के बीच सोमवार से स्पेशल ट्रेन चलेगी। गोमो से 20, 21, 22 व 24 अप्रैल तथा दुर्गापुर से 21, 22, 23 व 25 को चलने वाली ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के दो तथा दो एसएलआरडी कोच जुड़ेंगे।

गोमो से रात 9:00 बजे खुल कर 10 बजे धनबाद, 11 बजे आसनसोल तथा देर रात एक बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। दुर्गापुर से देर रात 2:30 पर खुल कर 3:05 पर आसनसोल, 4:45 पर धनबाद तथा सुबह 6:30 पर गोमो पहुंचेगी।

आज से साबरमती-आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन

गुजरात के साबरमती से आसनसोल के लिए सोमवार से स्पेशल ट्रेन चलेगी। साबरमती से 20 व 26 अप्रैल तथा आसनसोल से 22 व 28 अप्रैल को चलेगी।

साबरमती से रात 10:55 पर खुल कर बुधवार दिन में 11:15 पर धनबाद तथा दोपहर 1:15 पर आसनसोल पहुंचेगी। आसनसोल से बुधवार शाम 4:20 पर चलकर शाम 5:50 पर धनबाद तथा शुक्रवार सुबह 7:15 पर साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन के वल स्लीपर के कोच जुड़ेंगे।