सारंडा में 'ऑपरेशन क्लीन': 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के खिलाफ अंतिम लड़ाई; 5000 जवानों ने घेरा बाबुडेरा पहाड़

सारंडा में 'ऑपरेशन क्लीन': 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के खिलाफ अंतिम लड़ाई; 5000 जवानों ने घेरा बाबुडेरा पहाड़

Operation Clean in Saranda: The Final Battle Against Misir Besra

'Operation Clean' in Saranda: The Final Battle Against Misir Besra

चाईबासा। 'Operation Clean' in Saranda: The Final Battle Against Misir Besra, सारंडा जंगल के बीहड़ों में चल रहे माओवादियों के विरुद्ध अभियान अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा बलों की ओर से माओवादियों के शीर्ष नेता व एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा सहित अन्य माओवादी नेताओं के विरुद्ध अंतिम लड़ाई चल रही है। 

विशेष सूत्रों से जानकारी मिली है कि मिसिर बेसरा, मोछू, अश्विन समेत 40-50 माओवादियों का दस्ता बाबुडेरा व दलाइडेरा पहाड़ के आसपास ही जमे हुए हैं। बीते बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कोबरा 205 बटालियन के जवानों के साथ छोटानागरा थाना व जराइकेला थाना के सीमावर्ती बाबुडेरा व दलाइडेरा पहाड़ के बीच मुठभेड़ हो गया। जिसमें माओवादियों के साथ संघर्ष में पांच सुरक्षा बल के जवान घायल हुए थे। 

जबकि गुरुवार को भी माओवादियों के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से घायल हुए थे। इसको देखते हुए जिला पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों के द्वारा शुक्रवार को जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। 

जंगल में अतिरिक्त फोर्स भी भेजा गया

वहीं माओवादियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए जंगल में अतिरिक्त फोर्स भी भेजा गया है। जिससे चारों ओर से माओवादियों को घेर कर उनका सफाया किया जा सके। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बाबुडेरा व दलाइडेरा पहाड़ों के हर आने-जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा बलों की ओर से निगरानी की जा रही है। 

साथ ही उस क्षेत्र के आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बल तैनात हैं, जिससे माओवादियों को किसी भी प्रकार की बाहरी मदद नहीं मिल सके। इस अभियान में पांच हजार से अधिक जवान जंगलों में तैनात हैं। 

छूपने वाले स्थानों को चारों ओर से घेर कर निगरानी

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणू ने कहा कि शुक्रवार को माओवादियों के साथ किसी भी प्रकार की मुठभेड़ नहीं हो रही है। सुरक्षा बल के जवान माओवादियों के संभावित छूपने वाले स्थानों को चारों ओर से घेर कर निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी होगी तो साक्षा की जाएगी।

सारंडा के अतिदुर्गम क्षेत्र में है बाबुडेरा व दलाइडेरा पहाड़

सारंडा के छोटानागरा थाना व जराइकेला थाना के सीमावर्ती क्षेत्र के बालिबा गांव से आगे बाबुडेरा, दलाइडेरा और चडराडेरा पहाड़ी अति दुर्गम क्षेत्रों में है। 8 से 10 किलो मीटर के दायरे में छोटे-छोटे दर्जनों पहाड़ है। घने जंगलों के बीच पहाड़ और रास्ता बहुत की खराब हालत में हैं। 

हालांकि सुरक्षा बल के जवान उस क्षेत्र तक पहुंच कर अंतिम लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन माओवादियों के शीर्ष नेता पहाड़ों के आसपास सैकड़ों आईईडी बम लगा कर रखे हैं। साथ ही पहाड़ के ऊपर से लगातार निगरानी भी कर रहे हैं। 

हालांकि सुरक्षा बल के जवान भी ड्रोन, थर्मल ड्रोन समेत अन्य आधुनिक उपकरण का इस्तेमाल कर माओवादियों का पता लगाने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा बल के 6 जवान घायल हुए हैं। हालांकि इस बार सुरक्षा बल के जवान किसी भी हालत में सारंडा से माओवादियों की सफाया करने की तैयारी में लगे हैं।