On Ganesh Chaturthi, Una city got colored in the devotion of Ganapati.

Una : गणेश चतुर्थी पर ऊना शहर रंग गया गणपति की भक्ति में 

Ganesh-Chaturthi-in-Una

On Ganesh Chaturthi, Una city got colored in the devotion of Ganapati.

On Ganesh Chaturthi, Una city got colored in the devotion of Ganapati : ऊना। आज ऊना शहर का माहौल गणेश चतुर्थी पर गणपति की भक्ति में रंग गया। ऊना शहर के गली, मोहल्लों और मंदिरों से लेकर घर-घर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। और इससे पहले श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इस  खुशी के  समागम पर डीजे-साउंड पर थिरकते हुए जमकर गुलाल उड़ाया गया तथा गणपति जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शहर में गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया जैसे जयकारे भी लगे।

गणेश चतुर्थी पर दोपहर से ही पुराना होशिरपुर रोड स्थित  निजी कॉलोनी  में श्रद्धालुओं ने गणपति स्थापना से पहले धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। और श्रद्धालु डीजे साउंड पर नाचते गाते श्रद्धालुओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। जबकि शहर के विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गणपति की प्रतिमाओं को विराजमान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने भोग लगाया। साथ ही भजन कीर्तन भी किया। जबकि आयोजन स्थल, मंदिर और घरों के पूजा स्थान को आकर्षक रूप से सजाया गया। फूलमालाएं,  झालरें और लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई हैं। देर शाम तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल रहा। इस मौके पर एडवोकेट अभिनव शर्मा, विनोद जोशी, अभि शर्मा, नागेश्वर पाठक, डाक्टर विपिन शर्मा, रोहित मल्होत्रा, अनिल मोदगिल, विजय कपिला, अजय कुमार विज, रेणु बिज,अरुणा कौशल, अदिति शर्मा, राजरानी, रेणु कुमारी, रेखा शर्मा, आरती कुमारी, पूजा  मोदगिल, चांद रानी, पूजा शर्मा सहित काफी संख्या में भक्त लोग मौजूद रहे। 

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : ऊना में 1,51,679 राशन कार्ड धारकों में 5,99,167 जनसंख्या हो रही लाभान्वित: एडीसी

 

ये भी पढ़ें ...

Himachal : जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान भव अभियान