सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज

Objectionable Video Goes Viral on Social Media

Objectionable Video Goes Viral on Social Media

मुजफ्फरपुर। Objectionable Video Goes Viral on Social Media, बिहार में फेसबुक व इंस्टाग्राम आइडी पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो प्रसारित होने मामले को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने चौकीदार विजय कुमार के बयान पर अहियापुर थाना में FIR दर्ज कर ली है।

पुलिस अब फेसबुक आइडी संचालक अरुण कुमार उर्फ साहिल समर की तलाश कर रही है। दर्ज प्राथमिकी में चौकीदार ने बताया है कि 29 मार्च को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पता चला कि एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें हिन्दुओं के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। इसको लेकर लोगों में आकोश है।

स्थानीय लोगों के द्वारा प्रसारित वीडियो को धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा वीडियो भी दिखाया गया। इसमें एक व्यक्ति देवता पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है।

अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान मिठनपुरा थाना इलाके के अरुण कुमार उर्फ साहिल समर के रूप में हुई है।चौकीदार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम आइडी साहिल टेनजीन तथा फेसबुक आइडी साहिल अंबेडकर नाम से वायरल किया गया है।

थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि टेक्नीकल और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपित का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।