युवा खिलाड़ियों पर भरोसा, डब्ल्यूटीसी जीतने को तैयार टीम इंडिया: कोच गंभीर
Faith in young players, Team India ready to win WTC
साई सुदर्शन को मिलेगा लंबा मौका, हर टेस्ट को बताया अहम
न्यू चंडीगढ़ 5 जून : Faith in young players, Team India ready to win WTC, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ संकेत दिए हैं कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को लंबा मौका देने के पक्ष में है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में खिताब जीतने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
"साई को 4-5 टेस्ट में जज करना गलत" नंबर-3 पर साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल की रेस पर गंभीर ने साफ किया कि साई को अभी तक फेयर चांस नहीं मिला। उन्होंने कहा, "साई ने सिर्फ चंद टेस्ट खेले हैं और करियर की शुरुआत इंग्लैंड में की, जो सबसे मुश्किल जगह है। आईपीएल में 700 रन बनाने वाले साई को हम पूरा मौका देंगे। अगर 4-5 टेस्ट से ही खिलाड़ी को जज करेंगे तो टीम नहीं बना पाएंगे।" गंभीर ने माना कि देव का मौका आएगा तो उसे भी उतना ही लंबा रन मिलेगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल को लेकर आश्वस्त डब्ल्यूटीसी साइकिल पर गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम का हर खिलाड़ी खिताब जीतने को लेकर आश्वस्त है। "जब तक क्वालीफाई करने का मौका है, हम ऑप्टिमिस्टिक हैं। एक-आध सीरीज खराब हो सकती है, लेकिन हमारे पास क्वालिटी और भूख दोनों है।"
श्रीलंका के लिए चौथे स्पिनर की तलाश गंभीर ने बताया कि अफगानिस्तान टेस्ट चौथे स्पिनर को आजमाने का सही मौका है। मैनव सुथार और हर्ष दुबे में से किसी को मौका मिल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जडेजा, कुलदीप और वॉशिंगटन सुंदर टॉप-3 स्पिनर हैं। जडेजा टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे।
"पंत अपनी नेचुरल गेम खेलें" रिषभ पंत की अटैकिंग अप्रोच पर गंभीर ने कहा कि उनसे गेम कर्ब करने को नहीं कहा जाएगा। "कप्तानी, वाइस-कैप्टेनी सब बायप्रोडक्ट है। असली जिम्मेदारी इंडिया के लिए खेलना है। पंत से उम्मीद है कि वो वैसे ही खेलें जैसे खेलते हैं, लेकिन सिचुएशन रीड करना भी जरूरी है।"
हर टेस्ट अहम, ट्रांजिशन लंबा नहीं टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर गंभीर ने कहा कि हर टेस्ट मैच जरूरी है, चाहे डब्ल्यूटीसी का हिस्सा हो या न हो। ट्रांजिशन पर उन्होंने कहा कि असली ट्रांजिशन इंग्लैंड के बाद हुआ है। "सिर्फ 9 टेस्ट हुए हैं। इंग्लैंड में युवा टीम शानदार खेली, वेस्टइंडीज को हराया। ज्यादातर लड़कों ने 30 से कम टेस्ट खेले हैं, अनुभव की कमी है लेकिन टैलेंट काफी है।"
पिंक बॉल को बताया पॉजिटिव आईसीसी के पिंक बॉल सुझाव का समर्थन करते हुए गंभीर बोले कि अगर रिजल्ट निकलने का मौका मिले तो उसे लेना चाहिए। "सोचिए डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले आखिरी टेस्ट में खराब रोशनी से मैच ड्रॉ हो जाए, तो दो साल की मेहनत बेकार जाएगी। ये प्रैक्टिकल और पॉजिटिव मूव है।"
गंभीर ने यह भी माना कि टेस्ट टीम चुनना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि भारत में टैलेंट बहुत है। उन्होंने कहा कि टेस्ट में सिर्फ स्किल नहीं, दबाव झेलना, त्याग करना और टीम की पहचान बनाना भी जरूरी है।