NTA Dismisses 47 Officials in Major

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

offisial

NTA Dismisses 47 Officials in Major

नई दिल्ली: नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से कुछ के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। यह कदम उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी के पंचायती राज मंत्रालय में स्थानांतरण के एक दिन बाद उठाया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनटीए में व्यापक सुधार और प्रशासनिक बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए आने वाले समय में भी कई सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। बर्खास्त किए गए अधिकारियों में से कुछ के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

अधिकारी के अनुसार, NEET प्रश्नपत्र लीक और CBSE की डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया में सामने आई गड़बड़ियों को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली थी। इसी के बाद शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज हुई।

इस बीच, प्रदर्शनकारी छात्र संगठनों और विपक्षी दलों ने मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई है।

एनटीए ने सुधार प्रक्रिया के तहत महाप्रबंधक (General Manager) स्तर के पेशेवर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के 'प्रतिभा सेतु पोर्टल' के माध्यम से 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

अधिकारी ने बताया कि आने वाले कुछ सप्ताह में उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर एनटीए के 10 विभिन्न कार्यक्षेत्रों में अतिरिक्त विशेषज्ञों और पेशेवरों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जा सके।