हरियाणा में अब राष्ट्रपति एक नहीं दो दिन रूकेंगी

हरियाणा में अब राष्ट्रपति एक नहीं दो दिन रूकेंगी

President will stay in Haryana

President will stay in Haryana

30 नवंबर को देश के खिलाडिय़ों से होंगी रु-ब-रु
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से जुड़े वर्गों से जानेंगी सफलता की कहानी

चंडीगढ़, 28 नवंबर। President will stay in Haryana: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अब हरियाणा में दो दिन रूकेंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा मंगलवार को शुरू होगा। 30 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू ऑलंपियन व अन्य खिलाडिय़ों से रु-ब-रु होंगी तो वहीं दूसरी ओर वह बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में जुड़े विभिन्न वर्गों के हितधारकों से भी इस अभियान की सफलता की कहानी के बारे जानकारी लेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पहले हरियाणा दौरे पर है। इस दौरे के दौरान वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने में आशावर्कस व इससे जुड़े अन्य वर्गों के लोगों से बातचीत करेंगी। इसके अलावा राष्ट्रपति महिला पहलवानों व  ऑलंपियन तथा अन्य खिलाडिय़ों से भी बातचीत करेंगी और साथ ही वे  कुछ स्कूली छात्राओं से भी अपने अनुभव सांझा करेंगी।

या पढ़ें: