बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, एनडीए को बढ़त मिलने के संकेत

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू, एनडीए को बढ़त मिलने के संकेत

Nominations for 10 Bihar Legislative Council seats begin today

Nominations for 10 Bihar Legislative Council seats begin today

पटना। Nominations for 10 Bihar Legislative Council seats begin today, बिहार विधान परिषद में रिक्त 10 सीटों के लिए भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। इसमें एक सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

अधिसूचना के तहत नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून है। नामांकन-पत्रोंं की जांच 9 जून को होगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 11 जून है। अगर आवश्यकता पड़ी तो मतदान 18 जून को कराया जाएगा।

नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव

विदित हो कि इनमें एक सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के त्यागपत्र देने के कारण उप चुनाव कराया जा रहा है। शेष 9 सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें एक सीट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रिक्त की गई है, जो परबत्ता से विधायक चुने जा चुके हैं।

दूसरी सीट पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के त्याग पत्र से रिक्त है। तीसरी सीट जदयू के श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के जगदीशपुर से उनके विधायक चुने जाने के कारण खाली हुई है।

ये सभी सीटें विधानसभा कोटे की हैं। इनमें से पांच जदयू के खाते की हैं। भाजपा और राजद की दो-दो, जबकि एक सीट कांग्रेस की है। इस तरह एनडीए की सात और महागठबंधन की तीन सीटें बनती हैं।

NDA को दो सीटों का फायदा

विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से इस बार महागठबंधन के लिए एक सीट से अधिक की गुंजाइश नहीं बन रही। ऐसे में एनडीए को दो सीटों का लाभ होने जा रहा है।

9 सीटें 28 जून, 2026 से रिक्त हो रही हैं। वहीं, उप चुनाव वाली नीतीश कुमार की सीट 30 मार्च, 2026 के प्रभाव से रिक्त हो रही और इसका कार्यकाल छह मई, 2030 तक है।