नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सस्ते ईंधन के बावजूद दिल्ली से महंगा होगा सफर, जानें क्या है वजह

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: सस्ते ईंधन के बावजूद दिल्ली से महंगा होगा सफर, जानें क्या है वजह

1000216369

Noida International Airport: Travel from Delhi will be expensive

जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली की अपेक्षा सस्ती और सुविधाजनक हवाई यात्रा की उम्मीदें लगाए बैठे दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को जोर का झटका लगा है। नोएडा एयरपोर्ट पर सस्ते एटीएफ के बावजूद ज्यादा एयरपोर्ट चार्ज और फीस की वजह से टिकट किराया दिल्ली एयरपोर्ट से अधिक रखा गया है।

एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने जा रही है शुरूआत में सीमित उड़ाने ही रहने वाली है। एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी परवान नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में संचालन के साथ ही नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा करना यात्रियों के लिए चुनौती से कम नहीं रहेगा।

प्रदेश सरकार ने हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर सिर्फ एक प्रतिशत वैट लगा रखा है। दिल्ली में यह 25 प्रतिशत है।

लोगों को उम्मीद थी कि नोएडा में फलाइट होंगी सस्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के समय लोगों की उम्मीद थी कि इस वजह से यहा से फ्लाइट सस्ती होंगी। लेकिन नए एयरपोर्ट पर पैसेंजर यूजर चार्ज और एरोनाटिकल फीस अन्य एयरपोर्ट की तुलना में काफी ज्यादा रखी गई है, जिसकी वजह से प्रदेश में कम टैक्स का फायदा भी नोएडा एयरपोर्ट से लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

हाल ही में शुरू किए गए नवी मुंबई एयरपोर्ट की तुलना में नोएडा एयरपोर्ट पर यूडीएफ अधिक रखा गया है। ऐसे में यात्रियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि नोएडा एयरपोर्ट से सीमित उड़ाने होने के बावजूद दिल्ली एयरपोर्ट की तुलना में महंगा किराया और कनेक्टिविटी अच्छी नहीं तो यात्री नोएडा एयरपोर्ट को उड़ान के लिए क्यो चुनेंगे।

एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथारिटी (एईआरए) द्वारा तय यूडीएफ दरें

दिल्ली एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए

  • प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 129 रुपये
  • आगमन करने वाले यात्रियों को 56 रुपये

इकोनामी क्लास

  • यात्रियों को प्रस्थान पर 650 रुपये
  • यात्रियों के आगमन पर 275 रुपये

बिजनेस क्लास के लिए

  • प्रस्थान पर 810 रुपये
  • आगमन पर 345 रुपये होगा.
  • नवी मुंबई इंटरनेशनल की यूडीएफ चार्ज
  • घरेलू प्रस्थान पर 620 रुपये
  • घरेलू आगमन पर 270 रुपये
  • इंटरनेशनल प्रस्थान 1225 रुपये
  • इंटरनेशनल आगमन 525 रुपये

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • घरेलू प्रस्थान पर 653 रुपये
  • घरेलू आगमन पर 282 रुपये
  • इंटरनेशनल प्रस्थान 1200 रुपये
  • इंटरनेशनल आगमन 520 रुपये