तकनीक के शोर के बीच झलका जन-उत्साह, मोबाइल की रोशनी और गीतों से गूंजा नोएडा एयरपोर्ट
Noida Airport reverberated with the glow of mobile lights
नई दिल्ली। Noida Airport reverberated with the glow of mobile lights, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन का दिन सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह लोगों के उत्साह, उम्मीदों और गर्व का बड़ा उत्सव बन गया। प्रधानमंत्री मोदी सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

दूर-दूर से आए लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को अपनी मौजूदगी से खास बना दिया। मंच पर देश की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी के साथ-साथ आम जनता की भावनाएं भी पूरे आयोजन में साफ झलकती रहीं।

स्वागत में जुटे बड़े चेहरे
कार्यक्रम की शुरुआत में नरेंद्र मोदी का स्वागत योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने किया। मंच पर मौजूद यह दृश्य आयोजन की गरिमा को और बढ़ाता नजर आया।

बच्चों से बड़े, सबमें दिखा उत्साह
इस दौरान बच्चों से लेकर बड़े, सभी के चेहरे पर इस ऐतिहासिक पल को सामने से देखने का उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
-1774693867114.jpeg)
लोगों में दिखा उत्साह
एयरपोर्ट परिसर में हर तरफ लोगों की भारी भीड़ और चेहरे पर उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए उत्सुक नजर आया।

हाथों में धन्यवाद के पोस्टर
कई लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए पोस्टर लिए हुए दिखे। “धन्यवाद मोदी जी” जैसे संदेशों के साथ लोगों की भावनाएं खुलकर सामने आईं।

फिल्मकार बोनी कपूर भी रहे मौजूद
इस दौरान फिल्मकार बोनी कपूर भी मौजूद रहे।
-1774693451437.jpeg)
काले कपड़ों में युवक को रोका गया
प्रयागराज के हंडिया से आए प्रशांत कुमार नामक युवक, जो काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में पहुंचा था, उसे सुरक्षा कारणों से वापस लौटा दिया गया। यह घटना भी चर्चा का विषय बनी रही।

विदेशी मेहमानों की मौजूदगी
इस खास मौके पर स्विट्ज़रलैंड से आया एक परिवार भी कार्यक्रम में शामिल हुआ, जिसने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग भी दे दिया।

मोबाइल फ्लैशलाइट से हुआ अनोखा उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट ऑन करने का आग्रह किया। हजारों लोगों ने एक साथ रोशनी जलाकर इस ऐतिहासिक पल को और भी खास बना दिया। यह नजारा पूरे आयोजन का सबसे यादगार क्षण बन गया।
-1774689587878.jpeg)

नन्हे यश ने खींचा ध्यान
छठी कक्षा के छात्र यश गर्ग अपने हाथों में मोदी और योगी के पोस्टर लिए नजर आए। उनका उत्साह और जोश वहां मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।
-1774689338385.jpeg)
गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम में हेमंत ब्रजवासी के गीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। उनके प्रदर्शन ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।