नीतीश कुमार का राज्यसभा सफर और बिहार की राजनीति में संभावित बदलाव
Nitish Kumar's Journey to the Rajya Sabha
पटना। Nitish Kumar's Journey to the Rajya Sabha, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार दोपहर राज्यसभा की शपथ लेकर सांसद बन जाएंगे। इसके बाद वे शाम करीब 6:20 बजे तक पटना लौटने वाले हैं।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पटना लौटने के बाद Nitish Kumar 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, जहां वे पहले भी सक्रिय रहे हैं।
सबसे ज्यादा बार सीएम रहने का रिकॉर्ड
साल 2005 से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश अब तक 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
यदि वे 2025 से 2030 तक का कार्यकाल पूरा करते, तो एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो सकता था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह मुश्किल नजर आ रहा है।
अगर वे 14 अप्रैल को इस्तीफा देते हैं, तो उनका कुल कार्यकाल 19 वर्ष 236 दिन का होगा। हालांकि, इस अवधि के साथ वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची में आठवें स्थान पर हैं।
सबसे ज्यादा समय में आठवें नंबर पर
यह जरूर है कि सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है, लेकिन सबसे लंबा कार्यकाल उनके पास नहीं है।
देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम है, जिन्होंने 24 वर्ष 165 दिन तक इस पद पर कार्य किया।
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की सूची
- पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम)-24 वर्ष 165 दिन
- नवीन पटनायक (ओडिसा) -24 वर्ष 99 दिन
- ज्याेति बसु (पश्चिम बंगाल)-23 साल 137 दिन
- गेगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश)-22 वर्ष 250 दिन
- लाल थनहावला (मिजोरम)-22 वर्ष 60 दिन
- वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश)-21 वर्ष 13 दिन
- माणिक सरकार (त्रिपुरा)-19 वर्ष 363 दिन
- नीतीश कुमार (बिहार)-19 वर्ष 236