जींद में नीरज बवाना गैंग के गुर्गे दिनेश के घर NIA की छापेमारी, मां का फोन और जमीन की रजिस्ट्री साथ ले गई टीम
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

जींद में नीरज बवाना गैंग के गुर्गे दिनेश के घर NIA की छापेमारी, मां का फोन और जमीन की रजिस्ट्री साथ ले गई टीम

NIA raids in Jind

NIA raids in Jind

NIA at Tappa's House: हरियाणा के जींद में NIA की टीम ने नीरज बवाना गैंग के बदमाश दिनेश उर्फ 'टप्पा' के घर पर छापा मारा है। आरोपी अभी तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद भी एनआईए उसके घर पर पहुंची हुई है और कई घंटों से घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, दिनेश उर्फ 'टप्पा' का घर जींद की रामबीर कॉलोनी में है। सुबह साढ़े चार बजे एनआई की टीम के चार सदस्य दिनेश के घर पहुंचे और उसके घर की घेराबंदी कर दी। अब न ही कोई घर के अंदर जा सकता है और न ही कोई घर के बाहर आ सकता है।

हत्या समेत कई मामलों में सजा काट रहा 'टप्पा'

दरअसल, बदमाश दिनेश उर्फ टप्पा नीरज बवाना गैंग का बदमाश है और उस पर हत्या, हत्या की कोशिश, कार चोरी, डकैती, शस्त्र अधिनियम समेत कई अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले 10 सालों से जेल में बंद है। दिनेश के घर के अंदर सर्च अभियान चल रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है, कि एनआईए किस सिलसिले में दिनेश के घर में छापेमारी कर रही है? 

दिनेश का भाई स्पेन से आया था घर

बता दें कि टप्पा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और काफी समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। उसका एक भाई दीपेश परचून की दुकान चलाता है और अपनी मां बाला देवी के साथ रहता है। दूसरा भाई जॉनी स्पेन में रहता है और कुछ दिन पहले ही यहां आया था। हालांकि, वो चार दिन पहले वापस स्पेन चला गया।