देश के कई राज्यों में NIA की रेड; पंजाब में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही, हरियाणा में 7 जगहों पर दबिश, जानिए क्या है पूरा मामला
 
                        NIA Raids in Many States Including Punjab-Haryana Terror Case
NIA Raid: देश में आतंकी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का एक्शन लगातार जारी है। वहीं आज NIA ने देश के कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। NIA की अलग-अलग टीमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विभिन्न ठिकानों पर पहुंची हुईं हैं और कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। NIA के साथ स्थानीय पुलिस के जवान मौजूद हैं।
पंजाब में 9 जगहों पर छापेमारी चल रही
रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पंजाब में 9 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। इन 9 जगहों पर NIA की अलग-अलग टीमें मौजूद हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में 7 जगहों पर एनआईए ने दबिश दी है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 2 स्थानों पर एनआईए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि, NIA की यह कार्रवाई आतंकी साजिश मामले को लेकर हो रही है। हालांकि, NIA की इस छापेमारी अभी बहुत विस्तार से जानकारी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि, अभी हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम हमले के पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके द्वारा आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया गया और यह भी पुष्टि की कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।
 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                