राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़: संजय सिंह बोले- मेरे पास हैं पुख्ता सबूत, एसआईटी को सौंपूंगा दस्तावेज

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़: संजय सिंह बोले- मेरे पास हैं पुख्ता सबूत, एसआईटी को सौंपूंगा दस्तावेज

New twist in the Ram Mandir donation controversy

New twist in the Ram Mandir donation controversy

 लखनऊ। New twist in the Ram Mandir donation controversy, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी, चंदे में हेराफेरी और जमीन घोटाले के मामले में बड़ा दावा किया है।

कहा कि उनके पास इस कथित भ्रष्टाचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण और पुख्ता दस्तावेज हैं, जिन्हें वह गुरुवार को एसआइटी (विशेष जांच दल) को सौंपेंगे।

वीडियो संदेश जारी कर बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच कर रही एसआइटी के अध्यक्ष और लखनऊ मंडलायुक्त से मिलने के लिए समय मांगा था। इसके बाद उन्हें 25 जून को सुबह 11 बजे मंडलायुक्त कार्यालय बुलाया गया है।

वह व्यक्तिगत रूप से सभी दस्तावेज एसआइटी अध्यक्ष को सौंपकर जांच में सहयोग करेंगे, ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर किसी भी तरह की धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पार्टी ने इसे श्रद्धा और जनभावनाओं से जुड़े मुद्दे की निष्पक्ष जांच का मामला बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।