New Appointment Soon on The Post of Chandigarh SSP

चंडीगढ़ SSP पद पर जल्द नई नियुक्ति; इन IPS अफसरों में से किसी एक का होगा चयन, उधर कुलदीप चहल अब पंजाब में देंगे अपनी सेवा

New Appointment Soon on The Post of Chandigarh SSP

New Appointment Soon on The Post of Chandigarh SSP

New Appointment Soon on The Post of Chandigarh SSP: पंजाब कैडर 2009 बैच के IPS अफसर कुलदीप सिंह चहल को हाल ही में चंडीगढ़ SSP पद से हटा दिया गया| यह सबकुछ इतना अचानक हुआ कि इस पूरी प्रक्रिया ने कई सवाल पैदा कर दिए| जिनका जवाब अभी भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है| यह नहीं मालूम चला है कि आखिर कार्यकाल पूरा होने से पहले कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ SSP पद से रिलीव क्यों कर दिया गया? फिलहाल, यह पूरा मुद्दा चंडीगढ़ के लोगों के साथ राजनीतिक रूप में भी गर्म हो गया है| बीते कल ही पंजाब के CM भगवंत मान ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को लेटर जारी किया है|

चंडीगढ़ SSP पद पर जल्द नई नियुक्ति

फिलहाल, जो भी हो लेकिन अब चंडीगढ़ SSP पद पर जल्द नई नियुक्ति देखने को मिलेगी| खबर है कि, चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब सरकार से 3 IPS अफसरों का पैनल मांगा है| पंजाब कैडर से भेजे जाने वाले 3 IPS अफसरों के इस पैनल से ही किसी एक आईपीएस अफसर का नाम चंडीगढ़ SSP पद के लिए सिलेक्ट किया जाएगा|

SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास चंडीगढ़ SSP का चार्ज

आपको बतादें कि, कुलदीप सिंह चहल के हटने के बाद चंडीगढ़ SSP पद पर SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी की अतिरिक्त तौर पर नियुक्ति की गई है| मनीषा हरियाणा कैडर की आईपीएस अफसर हैं| स्थाई नियुक्ति तक SSP ट्रैफिक मनीषा चौधरी के पास ही यह पद रहेगा|

IPS कुलदीप सिंह चहल के बारे में?

पंजाब कैडर 2009 बैच के आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल (IPS Kuldeep Singh Chahal) की अगर बात करें तो उनकी क्राइम कन्ट्रोलिंग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है| कुलदीप सिंह चहल की जहां भी पोस्टिंग हुई उन्होंने क्राइम पर लगाम लगाने को लेकर कई काम किए| साल 2020 में एसएसपी नीलांबरी जगदाले (IPS पंजाब कैडर) के चंडीगढ़ से जाने के बाद कुलदीप चंडीगढ़ (यूटी कैडर) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर 3 साल के लिए बतौर एसएसपी आए थे| इससे पहले कुलदीप सिंह चहल मोहाली में एसएसपी थे|

जहां ASI रहे, वहीं SSP बनाकर आए

बतादें कि, कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में ASI हुआ करते थे| लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में SSP बनकर पोस्टेड हुए| चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं| हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को DIG पद पर प्रोमोट किया है।