पत्नी के घर की छत से गिरा नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अनिक दत्ता, दर्दनाक मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

पत्नी के घर की छत से गिरा नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर अनिक दत्ता, दर्दनाक मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Anik Dutta Passes Away

Anik Dutta Passes Away

हैदराबाद: Anik Dutta Passes Away: मशहूर बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता का बुधवार को निधन हो गया है. वह 65 साल के थे. सोशल मीडिया पर हर तरफ से शोक संदेश आ रहे हैं. अभिनेता जॉयजीत से लेकर निर्माता राणा सरकार तक ने मेकर के निधन पर शोक जताया है. मनोरंजन जगत पर शोक की लहर छा गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण कोलकाता में अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. फिल्ममेकर को ढाकुरिया के पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डायरेक्टर छत से कैसे गिरे, इस रहस्य की गुत्थी और उलझती जा रही है.होमिसाइड ब्रांच की पुलिस हिंदुस्तान पार्क स्थित डायरेक्टर के आवास पर पहुंची हुई है.

खबर मिली है कि बुधवार दोपहर को डायरेक्टर अनिक दत्ता अचानक एक घर की छत से गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं. उन्हें गंभीर हालत में ढाकुरिया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें गरियाहाट के हिंदुस्तान पार्क स्थित अपने घर की चौथी मंजिल की छत से गिरने के बाद चोट लगी थी. उनकी पत्नी इसी घर में रहती है. जबकि अनिक एक दूसरे घर में रहते थे. वह बुधवार सुबह अपनी पत्नी से मिलने गए थे. इसके कुछ ही देर बाद दोपहर में यह खबर आई कि वह छत से गिर गए हैं.

खबर है कि जब अनिक दत्ता को अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया, तो डॉक्टरों ने उनकी जांच की और पुष्टि की कि अनिक दत्ता का निधन हो चुका है. फिल्ममेकर की पत्नी के अलावा, एक्टर जीतू कमल और श्रीजीत मुखर्जी भी अस्पताल में मौजूद थे.

डायरेक्टर मानसी सिन्हा भी कई अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंची थीं. अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, डायरेक्टर को इमरजेंसी रूम में लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी. एक्टर जॉयजीत बनर्जी से लेकर प्रोड्यूसर राणा सरकार और रतुल मुखर्जी समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.

अनिक ने 2012 में फिल्म 'भूतेर भबिष्यत' से अपने डायरेक्शन करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद, उन्होंने शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के नॉवेल अश्चोरजो प्रोदीप पर काम किया. उनका तीसरा डायरेक्टोरियल वेंचर फिल्म मेघनादबोध रोहोस्यो थी. इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों को भबिष्योतेर भूत, बरुनबाबुर बंधु और अपराजितो जैसी फिल्मों से भी एंटरटेन किया. उनके द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म जोतो कांडो कोलकातातेई 2025 में रिलीज हुई थी.