कोटा में रिटायर्ड फौजी की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, अंतिम संस्कार से ठीक पहले खुला राज
Murder of Retired Soldier in Kota: Wife Conspires with Lover
Murder of Retired Soldier in Kota: Wife Conspires with Lover, राजस्थान के कोटा से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई. हत्या की साजिश उसकी अपनी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची. हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए सुबह-सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन पड़ोसियों को घर में असामान्य सन्नाटा और रोने की आवाज न आने पर शक हुआ. पुलिस ने पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हैं.
पलंग पर पड़ा हुआ था शव
दरअसल, कोटा के आर पुरम थाना इलाके के आंवली रोजड़ी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फौजी मनोज कुमार शर्मा की गुरुवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई. शव घर में पलंग पर पड़ा हुआ था. आरोप है कि इस वारदात को अंजाम देने में उसकी पत्नी दीपिका, उसका प्रेमी देवेश और एक अन्य साथी शामिल थे. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले ही बच्चों को घर की ऊपरी मंजिल पर सुला दिया था, ताकि उन्हें वारदात की भनक न लगे. इसके बाद नीचे शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ और गला दबाकर हत्या कर दी गई.
अंतिम संस्कार से पहले खुल गया राज
हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए सुबह-सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन पड़ोसियों को घर में असामान्य सन्नाटा और रोने की आवाज न आने पर शक हुआ. मोहल्लेवालों ने विरोध किया. अजमेर किशनगढ़ से पहुंचे पिता बृजमोहन ने शव को देखा तो गले पर लाल निशान दिखाई दिए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.
पूछताछ में पत्नी दीपिका ने अपने प्रेमी देवेश के साथ संबंधों की बात कबूल की. पुलिस के मुताबिक, दीपिका के शहर के खेड़ली फाटक निवासी देवेश के साथ संबंध थे, जो पति की अनुपस्थिति में अक्सर उसके घर आता था. पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिससे नाराज होकर यह साजिश रची गई. मृतक की पत्नी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका प्रेमी आरोपी फरार हैं. सीआई ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शर्मा, देवेश और विष्णु ने कथित तौर पर शराब पी थी, जिस दौरान शर्मा और देवेश के बीच हाथापाई हुई. आरोप है कि देवेश और विष्णु ने दीपिका की मौजूदगी में शर्मा का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी.
5 साल पहले हुआ था रिटायर
मनोज कुमार शर्मा करीब 5 साल पहले सेना से रिटायर हुआ था और फिलहाल अजमेर डिस्कॉम में कार्यरत था. वह अक्सर अजमेर में रहता था और छुट्टियों में कोटा आता था. उसके दो बच्चे हैं. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का और खुलासा होने की उम्मीद है. अब इस पूरे मामले में न्याय की मांग कर रहा है. परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक मनोज शर्मा की पत्नी के मोबाइल की गहनता से जांच की जाए तो पूरे मामले से पर्दा उठेगा और साजिश के खुलासे होंगे. मृतक के परिजनों ने बताया कि शर्मा और दीपिका के बीच पिछले कई वर्षों से संबंध तनावपूर्ण थे और उन्होंने आरोप लगाया कि वह अक्सर उनके साथ मारपीट करती थी.