चीन में हेलीकॉप्टर गिरने का वीडियो; जमीन पर बेकाबू होकर लट्टू की तरह तेज चक्कर खाता रहा, पायलट-यात्री अंदर फंसे रहे, देखिए
China Helicopter Emergency Landing Accident Viral Video
China Helicopter Accident Video: चीन में एक हेलीकॉप्टर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से जमीन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि हेलीकॉप्टर कम ऊंचाई और पास से जमीन पर गिरा। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में एक पायलट और दो यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सभी सुरक्षित हैं। हालांकि इस हादसे में हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। जमीन पर गिरने के चलते हेलीकॉप्टर का टेल सेक्शन टूट गया।
यह भी-
जमीन पर बेकाबू होकर लट्टू की तरह तेज चक्कर खाता रहा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर हादसा चीन के चांगझोऊ शहर का बताया जा रहा है। जहां हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी के चलते उसकी आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी और इस दौरान हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। जो वीडियो सामने आया है। उसमें दिखता है कि जमीन पर गिरने के बाद हेलीकॉप्टर जमीन पर बेकाबू होकर लट्टू की तरह तेज चक्कर खा रहा है। चीन के इस हेलीकॉप्टर हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
वीडियो