China Road Caved Video: चीन में धरती में समा गई सड़क; भागकर जान बचाते दिखे लोग, सामने आया VIDEO बहुत ही डरावना

चीन में धरती में समा गई सड़क; भागकर जान बचाते दिखे लोग, सामने आया VIDEO बहुत ही डरावना, हिल जाएगा दिल-दिमाग

China Road Caved Video

China Road Massive Caved in Shanghai Video Viral

China Road Caved Video: भारत में सड़क धंसने के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन अब चीन में जिस तरह से सड़क धंसने का मंजर देखने को मिला है। वो बेहद ही भयावह है और डरावना है। मौके से जो वीडियो सामने आया है। उसे देखकर दिल-दिमाग हिल जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा चीन के शंघाई में हुआ है। जहां अचानक मुख्य सड़क का एक बड़ा हिस्सा यानि लगभग आधा हिस्सा देखते ही देखते धरती में समा गया।

जो वीडियो सामने आया है उसमें दिखता है कि आसपास कोई निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क फट गई है। इसी बीच अचानक देखते ही देखते सड़क बुरी तरह से धंस जाती है और धरती में समा जाती है। आसपास रखा निर्माण कार्य का सामान भी सड़क के साथ ही नीचे मलबे में चला जाता है। इसके बाद नीचे पानी का बहाव उफनता हुआ दिखाई देता है। साथ ही आसपास मौजूद लोग वहां से भागते हुए दिखते हैं। हालांकि सड़क पर बैरीकेडिंग थी। जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वीडियो