भरतपुर: सांसद संजना जाटव ने CMHO को फटकार लगाई, ओवरलोड वाहनों और इलाज में लापरवाही पर जताई नाराजगी
MP Sanjana Jatav reprimands CMHO
Rajasthan News: MP Sanjana Jatav reprimands CMHO, भरतपुर जिला क्लक्ट्रेट कार्यालय में सांसद संजना जाटव की अध्यक्षता में सोमवार (6 अप्रैल) को दिशा मीटिंग का आयोजित की गई थी. वहीं इस बैठक में तब हंगामा मच गया जब सांसद संजना जाटव ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) को जमकर फटकार लगाई. संजना जाटव ओवरलोड वाहनों को लेकर बात कर रही थी और उन्होंने जनता के साथ आंदोलन की चेतावनी दे रही थी. इसी दौरान सांसद ने PMO नगेंद्र भदौरिया को फटकार लगाते हुए कहा कि नींद से जाग कर आये हो क्या? इसलिए आवाज नहीं आ रही.
CMHO के मुसकुराने पर सांसद हुई गुस्सा
संजना जाटव ने मीटिंग में कहा दो दिन पहले आंधी-तूफान में छत से गिरकर घायल महिला को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था. CMHO से बात हो गई थी. लेकिन अस्पताल में नीचे पोस्ट पर बैठे लोगों ने फोन नहीं उठाया और महिला की मौत हो गई. इसी दौरान CMHO मुसकुराने लगे. इसे देख सांसद ने कहा- किसी की जान चली गई और इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी कि आप हंस रहे है.
इस पर कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि वह हंस नहीं रहे, उनकी शक्ल ही ऐसी है. हालांकि इस बात पर सांसद संजना जाटव की भी हंसी निकल आई.
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सांसद ने कहा कि ओवरलोड वाहनों की वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. उन्होंने दो दिन में कार्रवाई की मांग की है, नहीं तो वे धरना देंगी.
चिकित्सा के मामले में आमजन काफी परेशान
इसके अलावा जहां सांसद संजना जाटव ने इलाज के अभाव में हुई महिला की मौत का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि महिला को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया. सांसद ने कहा कि चिकित्सा के मामले में आमजन काफी परेशान हैं. आमजन बड़ी उम्मीद से अस्पताल पहुंचता है, लेकिन अधिकारियों की लभगभग के कारण लोगों को परेशानी हो रही है.