MP Gets 2 Deputy CM| मध्य प्रदेश में 2 डिप्टी CM भी होंगे; पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर बनेंगे

MP में 2 डिप्टी CM भी होंगे; पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर बनेंगे, उधर CM घोषित होते ही मोहन यादव राज्यपाल से मिले

MP Gets 2 Deputy CM

MP Gets 2 Deputy CM Jagdish Dewda and Rajendra Shukla Narendra Singh Tomar Speaker

MP Gets 2 Deputy CM: मध्य प्रदेश में नए सीएम के नाम का ऐलान हो चुका है। बीजेपी ने मोहन यादव को एमपी का सीएम बनाया गया है। वहीं सीएम घोषित होते ही मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की है और सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस दौरान मोहन यादव के साथ शिवराज सिंह चौहान भी साथ रहे और उन्होने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।

मध्य प्रदेश में 2 डिप्टी CM भी होंगे

मध्य प्रदेश में सीएम के साथ 2 डिप्टी CM भी होंगे। डिप्टी CM के लिए जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला का नाम फाइनल किया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में इनके नाम पर मुहर लग गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर बनेंगे।

Narendra Singh Tomar Speaker
Narendra Singh Tomar Speaker

 

कौन हैं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला?

जानकारी के अनुसार, जगदीश देवड़ा पिछली शिवराज सरकार में एमपी के वित्त मंत्री रह चुके हैं। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह छह बार से लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। जगदीश देवड़ा ने अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.) पूरा किया है। इसके साथ ही उन्होंने विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन से 1979 में पढ़ाई पूरी की। भाजपा नेता जगदीश देवड़ा के पास राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है।

वहीं राजेंद्र शुक्ला भी राजनीति में लम्बा अनुभव रखते हैं। राजेंद्र शुक्ला (Rajendra Shukla) रीवा विधानसभा सीट विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनको विंध्य के कद्दावर नेताओं में गिना जाना जाता है। वह पांचवीं बार विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे हैं। वह सूबे की सरकारों में चार बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। चुनावों में प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो राजेंद्र शुक्ला अब तक अजेय रहे हैं। गौर करने वाली बात यह भी कि वह पार्टी के ऐसे नेता हैं जिनको विधायक निर्वाचित होने के बाद हर बार मंत्री पद दिया गया है।

CM बनने के बाद क्या बोले मोहन यादव?

इधर मध्य प्रदेश का सीएम घोषित होने के बाद मोहन यादव ने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देती है। मैं इस नए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करता हूं। निश्चित रूप से इस विकास के कारवां को हम आगे बढ़ाएंगे। मैं केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को यह जो जवाबदारी दी है। सबके प्यार और सहयोग से मैं अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने का प्रयास करूंगा।