MP Board Results 2026 Declared: 76.01%

MP Board Result 2026: 12वीं में 76.01% और 10वीं में 73.42% रिजल्ट, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा

pp

MP Board Results 2026 Declared: 76.01%

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम निवास से रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष 12वीं का कुल परिणाम 76.01% जबकि 10वीं का 73.42% रहा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12वीं के नतीजों में पिछले 16 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया है। खास बात यह रही कि इस बार बेटियों ने मेरिट में बाजी मारी और सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा।

10वीं कक्षा में अनूपपुर जिले का परिणाम सबसे बेहतर रहा, जहां 98.8% छात्र पास हुए। वहीं, प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर टॉप किया।

12वीं में खुशी राय ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में कुल 378 छात्र शामिल हैं, जिनमें लड़कियों की संख्या अधिक रही।

सीएम ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक कम हैं या जो असफल हुए हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।