More than 1,000 vehicles will not run till Rohtang
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

रोहतांग तक नहीं चलेंगे 1,000 से ज्यादा वाहन

More than 1,000 vehicles will not run till Rohtang

More than 1,000 vehicles will not run till Rohtang

शिमला:मनाली से रोहतांग तक 1,000 से अधिक वाहन नहीं चल सकेंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हिम आंचल टैक्सी यूनियन के आवेदन को खारिज कर दिया है। यूनियन ने मनाली से रोहतांग के लिए 5,000 वाहन चलाने की अनुमति मांगी थी। वर्ष 2017 में पारित आदेशों को संशोधित करने के लिए यूनियन ने आवेदन किया था।

ट्रिब्यूनल के समक्ष आवेदन के माध्यम से दलील दी गई थी कि गुलाबा, मढ़ी और रोहतांग दर्रे पर अधिक पार्किंग स्थल की उपलब्धता है। पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि के कारण ट्रिब्यूनल की ओर से स्वीकृत किए गए वाहनों की संख्या अपर्याप्त है, जिसे अब मनाली और रोहतांग के बीच प्रतिदिन 5,000 वाहन करने की आवश्यकता है।

ट्रिब्यूनल ने यूनियन के इस आवेदन को खारिज करते हुए अपने निर्णय में कहा कि ग्लेशियर, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव के कारण वाहनों की आवाजाही को बढ़ाया नहीं जा सकता है। हवा की गुणवत्ता का बेहतर होना वाहनों के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए कोई आधार नहीं है।

ट्रिब्यूनल ने कहा कि पर्याप्त पार्किंग स्थल की उपलब्धता होना उस स्थिति को बदल नहीं सकता, जिसके लिए वाहनों की आवाजाही कम करने के आदेश दिए गए थे।