मोनिका भाटी को मानव रचना अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के 20वें दीक्षांत समारोह में "छात्र नेतृत्व पुरस्कार" से नवाजा गया
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

मोनिका भाटी को मानव रचना अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के 20वें दीक्षांत समारोह में "छात्र नेतृत्व पुरस्कार" से नवाजा गया

Student Leadership Award

Student Leadership Award

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Student Leadership Award: सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान में 20वें दीक्षांत समारोह में  मोनिका भाटी को  "छात्र नेतृत्व पुरस्कार" से नवाजा गया ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि ओम बिडला जी माननीय अध्यक्ष लोकसभा,  गेस्ट ऑफ़ ऑनर  हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे।  गौरतलब है की मोनिका भाटी बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी की पुत्री है। जो की मानव  रचना शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही है ।  

 20वें दीक्षांत समारोह में "छात्र नेतृत्व पुरस्कार" से नवाजे जाने के बाद मोनिका भाटी ने अपने माता पिता को अपना प्रेरणास्रोत्र बताया है और कहा है की माता पिता ने उन्हें हर समय आगे बढ़ने के लिए  प्रोत्साहित करते है। और आगे बढ़ने की शक्ति और मार्गदर्शन करते है । मोनिका भाटी ने इस उपलब्धि को अपने माता पिता को  समर्पित किया है।  

 बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी ने कहा की उनकी दो पुत्री और एक पुत्र है उन्होंने कभी भी बेटा और बेटी में कोई भेदभाव नहीं किया।  उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए विदेश भेजा , आज एक बेटी कनाडा और दूसरी बेटी मानव रचना शिक्षण संस्थान से पढ़ाई पूरी कर चुकी है ।  वही बेटा भी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। उमेश भाटी ने बताया की मोनिका भाटी पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर स्टूडेंट्स डेलीगेट के साथ पीएम मोदी से भी  मिल चुकी है।  इसके आलावा पुणे में ओपन लोकसभा कार्यक्रम जिसमे देश भर से कई स्टूडेंट्स ने भाग  लिया था उसमे बेस्ट सांसद स्पीच का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है।  बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमेश भाटी ने कहा की सरकार का नारा बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं को  वह  बुलंद कर रहे है वह और अभिभावकों से भी  प्रार्थना करते है की बेटा हो या बेटी उनमे भेदभाव  न करे।  उन्हें उच्च शिक्षा देकर आगे बढ़ाने का काम करे।