Dalai Lama Thanks Well-Wishers

91वें जन्मदिन पर दलाईलामा ने जताया आभार, बोले- दूसरों के कल्याण के लिए काम करना ही जीवन की सबसे बड़ी साधना

pp

Dalai Lama Thanks Well-Wishers

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा ने अपने 91वें जन्मदिवस पर दुनिया भर से मिली शुभकामनाओं के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है। सार्वजनिक संदेश में उन्होंने कहा कि अपने जीवन पर पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें महसूस होता है कि दूसरों के कल्याण के लिए कार्य करना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी साधना रही है।

दलाईलामा ने 6 जुलाई को लेह में आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान दिए गए अपने संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि परोपकार और मानव सेवा की भावना आज भी उन्हें निरंतर प्रेरित करती है और यही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है।

अपने स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने नई दिल्ली में उनके बाएं घुटने की सफल सर्जरी हुई थी। इसके बाद वह फिलहाल लद्दाख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लद्दाख की अनुकूल जलवायु उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार करने में सहायक साबित हो रही है और वह अगले कुछ सप्ताह वहीं प्रवास करेंगे।