विधायक भैराराम सियोल का वायरल मंत्र: "पिताजी 3 के बजाय 5 जूते मारते तो आज सांसद होता"
MLA Bhairaram Siyol's Viral Mantra
MLA Bhairaram Siyol's Viral Mantra, ओसियां (जोधपुर) विधायक भैराराम सियोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीजेपी विधायक ने जोधपुर जिले के शिकारगढ़ इलाके में निजी कार्यक्रम में उन्होंने पिता के प्रेम और अनुशासन को लेकर मैसेज दिया. विधायक ने कहा, “मेरे पिताजी ने मुझे गुस्से में तीन जूते मारे, तो मैं MLA बन गया. अगर 5 मारते तो शायद MP बन जाता.” उन्होंने यह बयान प्रतीकात्मक रूप से दिया, ताकि युवा पीढ़ी समझ सके कि माता-पिता की सख्ती और डांट-फटकार में भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंता छिपी होती है.
लोगों ने लगाए ठहाके
भैराराम सियोल ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता का सम्मान करें, उनके मार्गदर्शन को अपनाएं. अनुशासन और संस्कार ही सफलता की असली कुंजी हैं. साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि पिता की सख्ती अक्सर बच्चों के भविष्य के निर्माण का आधार होती है. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस बयान को हास्य और सीख दोनों रूप में लिया. कुछ लोग हंसते रहे, तो कुछ गंभीरता से सुनते रहे.
लड़के-लड़कियों पर भी कसा तंज
विधायक ने कहा कि मां-बाप बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करते हैं और उनकी शादी के सपने देखते हैं, लेकिन आजकल कुछ बच्चे या शादीशुदा जोड़े माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध फैसले ले लेते हैं. इसी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बच्चे या शादीशुदा महिला अपने पति को छोड़कर भाग जाती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर जूते मारे जाते हैं तो मलेरिया और कुनैन जैसी गोली का कार्य करेगी.