उदयपुर के बाद अब UP में दिल दहलाने वाली घटना: घर में घुसकर लड़की की नाक काट गए बदमाश, मंजर देखने वाले रह गए सन्न

उदयपुर के बाद अब UP में दिल दहलाने वाली घटना: घर में घुसकर लड़की की नाक काट गए बदमाश, मंजर देखने वाले रह गए सन्न

Miscreants cut off the girl nose in Kanpur UP

Miscreants cut off the girl nose in Kanpur UP

UP Crime News : राजस्थान के उदयपुर से जहां हाल ही में एक शख्स की बेरहमी से गर्दन काटने का मामला सामने आया था तो वहीं अब इसी तरह का एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है| यहाँ बदमाशों ने गर्दन तो नहीं काटी लेकिन अपराध ऐसा ही वीभत्स था| बतादें कि, बदमाश घर में घुसकर धारदार हथियार से एक लड़की की नाक काटकर फरार हो गए|

इधर, पीड़ित लड़की दर्द से चीख-पुकार करते-करते मरणासन्न हालत में पहुंच गई, जिसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया| जहां उसकी हालत देखते हुए उसे दूसरे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया| बताया जा रहा है कि लड़की का इलाज लगातर जारी है| उसकी हालत गंभीर बनी हुई है| लड़की का खून ज्यादा बह गया है| लड़की नाबालिग है|

यूपी के कानपुर की घटना....

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र की बताई जाती है| बताया जाता है कि यहां एक गाँव में अचानक कुछ दबंग लड़के इस नाबालिग लड़की के घर पहुंचे हुए थे और इसे इसके घर से खींचकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे| लेकिन जबरदस्ती करने पर जब नाबालिग लड़की ने विरोध किया तो धारधार हथियार से उसकी नाक काट दी| इसके बाद लड़की ने जब दर्द से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया तो आस-पास के लोग मौके को दौड़े| जिसे देखते हुए आरोपी लड़के फरार हो गए|

गांव में दहशत का माहौल....

फिलहाल, इस घटना के बाद पीड़ित लड़की के परिजन और गांव वाले पुलिस से सख्त एक्शन लेने और इलाके में सुरक्षा की व्यवस्था रखने की मांग कर रहे हैं| गांव वाले इस घटना के बाद से दहशत में हैं| यहां की महिलायें खुद को और अपनी बेटियों को लेकर चिंतित हैं| उनका कहना है कि कल को यह सब उनके साथ भी हो सकता है|