Mili Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म का एक करोड़ कमाने तक निकल गया तेल, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Mili Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म का एक करोड़ कमाने तक निकल गया तेल, जानिए अब तक कितनी हुई कमाई

Mili Box Office Collection Day 2

Mili Box Office Collection Day 2

Mili Box Office Collection Day 2: इस हफ्ते कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जिनमें से एक है जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली'। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। वहीं, पहले दिन के बाद अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. तो आइए जानते हैं दर्शक जाह्नवी कपूर की फिल्म 'मिली' को कितना पसंद कर रहे हैं-

यह पढ़ें: Phone Bhoot Box Office Collection Day 1: फीकी रही फोन भूत की रिलीजिंग, कमाए बस इतने

दूसरे दिन 'मिली' ने की कुल इतने करोड़ की कमाई

दरअसल जाह्नवी की ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. जिसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि पहले दिन फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के आंकड़ों में कुछ इजाफा हुआ है. फिल्म ने जहां पहले दिन महज 50 लाख के साथ ओपनिंग की, वहीं अब दूसरे दिन फिल्म ने 60 लाख की कमाई कर ली है. जिसके बाद अब फिल्म की कुल कमाई 1.10 करोड़ रुपये हो गई है.

यह पढ़ें: 2020 Dehli: दिल्ली दंगे पर बनने जा रही है यह फिल्म, पर्दे पर दिखेगा CAA और NRC प्रोटेस्ट

इस फिल्म का रीमेक है 'मिली'

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'हेलेन' की ऑफिशियल रीमेक है। जिसे मथुकुट्टर जुबैर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है. फिल्म में उनके साथ सनी कौशल भी नजर आ रहे हैं। लेकिन फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 6 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या जाह्नवी कपूर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं या पूरी तरह से फेल हो गई हैं.