मेरठ: खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव, विदेशी फूलों और छप्पन भोग से भव्य श्रृंगार
Meerut: Annual festival at Khatu Shyam Temple
मेरठ। ल मंडी स्थित सिद्ध पीठ श्री खाटू श्याम मंदिर का मंगलवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा का विदेशी फूलों से श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद बाबा के भजन गाए गए।
मंदिर पुजारी हरीश रतूड़ी ने बताया कि दिल्ली से आए शीतल पांडे ने भर दे रे श्याम झोली भरदे और मेरठ की पूजा शर्मा के भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि बाबा का श्रृंगार करने में रोहित कंसल, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ बंसल व अंकित बंसल का सहयोग रहा।
वहीं, कमल नयन बिंदल ने बाबा के छप्पन भोग व श्याम की रसोई में सहयोग किया। श्री खाटू श्याम मंदिर के वार्षिक उत्सव में शहर के हर कोने से श्रद्धालु दर्शन करने आए। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान समिति दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, राजीव मित्तल व अजय मित्तल सहित अन्य मौजूद रहें।
किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, राधे अलबेली सरकार भजन पर झूमे भक्त
बागपत रोड पर मुल्तान नगर स्थित छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन कोलकाता के फूलों से बाबा का डोला सजाया गया। विनीता संदीप पाराशर ने ज्योति प्रज्जवलित कर श्याम बाबा का आह्वान किया। इसके बाद जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना कर भजन संध्या का शुभारंभ हुआ।
भजन गायिका आरोही राघव ने किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, राधे अलबेली सरकार भजन सुनकर श्रृद्धालु झूम उठे। इसके बाद श्याम बाबा को छप्पन भोग व सवा मनी हलवे का भोग लगाया गया। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बाबा का दीपक जलाया।
मंदिर समिति अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने पूर्व विधायक को पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत श्रृद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। नीरज व अक्षित वशिष्ठ ने श्याम बाबा का गुणगान किया। । आज कोलकाता के फूलों से फूल डोला सजाया गया।