सीएम योगी पर टिप्पणी के बाद मौलाना सलीम का नया वीडियो वायरल

सीएम योगी पर टिप्पणी के बाद मौलाना सलीम का नया वीडियो वायरल

Maulana Salim's new Video goes Viral

Maulana Salim's new Video goes Viral

वीडियो क्लिप में आर्थिक विरोध के लिए मुस्लिम समुदाय को बरगलाता दिखा मौलाना

सड़कों पर प्रदर्शन से भारत में निवेश रुकने की बात कहते दिखा मौलाना अब्दुल्ला सलीम

सीएम योगी की माता पर अभद्र टिप्पणी के प्रकरण के बाद अब नए वीडियो से बढ़ा विवाद

लखनऊ, 10 मार्च। Maulana Salim's new Video goes Viral: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद विवादों में आए मौलाना अब्दुल्ला सलीम का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मौलाना मुस्लिम समुदाय को विरोध प्रदर्शन के लिए बरगलाते हुए यह कहते नजर आ रहा है कि यदि मुसलमान सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट करेंगे तो भारत में विदेशी निवेश प्रभावित होगा। यह वीडियो क्लिप सामने आने के बाद इस पूरे प्रकरण को लेकर नए सिरे से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वीडियो में ‘इकॉनमी जिहाद’ की चर्चा

वायरल हो रहे वीडियो में मौलाना सलीम ‘इकॉनमी जिहाद’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लोगों को आर्थिक मोर्चे पर विरोध करने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह यह भी कहते सुनाई दे रहा हैं कि अगर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन होगा तो इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

निवेश और कंपनियों को लेकर कही बात

वीडियो में मौलाना सलीम यह भी कहता नजर आ रहा हैं कि यदि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरेंगे तो विदेशी निवेशक भारत में पैसा लगाने से हिचकेंगे। उसके अनुसार लगातार विरोध और प्रदर्शन की स्थिति में विदेशी कंपनियां भी भारत में निवेश करने से बचेंगी।

पहले भी टिप्पणी को लेकर बढ़ा था विवाद

इससे पहले मौलाना सलीम का एक बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी मां और गाय को लेकर सामने आया था, जिसे लेकर प्रदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। उसी बयान के विरोध में राजधानी लखनऊ सहित कई जगहों पर विरोध भी दर्ज कराया गया था। ऐसे में, अब मौलाना सलीम का यह नया वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और पूरे मामले पर चर्चा तेज हो गई है।