उत्तराखंड में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक जनसंपर्क अभियान, 12 से 14 जून तक होंगे कार्यक्रम

उत्तराखंड में पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक जनसंपर्क अभियान, 12 से 14 जून तक होंगे कार्यक्रम

Massive public outreach campaign in Uttarakhand

Massive public outreach campaign in Uttarakhand

देहरादून। Massive public outreach campaign in Uttarakhand, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर को उत्तराखंड सरकार व्यापक जनसंपर्क अभियान के रूप में मनाने जा रही है। इस कड़ी में 12 से 14 जून तक प्रदेशभर में उपलब्धि प्रदर्शनी, जनकल्याण शिविर, प्रेस वार्ता और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी उपलब्धियों तथा उत्तराखंड में बीते 12 वर्षों में हुए आधारभूत ढांचे के विस्तार को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने व्यापक आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर प्रभावी व व्यापक आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनसहभागिता और प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 से 14 जून तक सभी जनपदों में उपलब्धि प्रदर्शनी आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रदर्शित किया जाएगा।

जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे 

वहीं प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जाएगा और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास होगा। 12 जून को सभी जिलों में प्रेस वार्ताएं आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। प्रभारी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे।

उत्तराखंड में बीते 12 वर्षों में हुआ विकास कार्यों का ऐतिहासिक विस्तार

  • उत्तराखंड में बीते 12 वर्षों के दौरान सड़क, रेल और हवाई संपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।
  • लगभग 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली चारधाम आल वेदर रोड परियोजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर ने राजधानी तक की यात्रा को पहले की तुलना में काफी कम समय का बना दिया है।
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 72 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।
  • हवाई संपर्क के क्षेत्र में भी राज्य को बड़ी उपलब्धियां मिली हैं। जौलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ हवाई अड्डों का विस्तार किया गया है।
  • उड़ान योजना के तहत 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।