जयपुर में चाय की दुकान पर भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, वीडियो वायरल

जयपुर में चाय की दुकान पर भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, वीडियो वायरल

Massive LPG Cylinder Explosion

Massive LPG Cylinder Explosion

नई दिल्ली। जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र के धावास इलाके में एक चाय की दुकान पर भीषण एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है।

घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटों के बीच अचानक एक जोरदार धमाका होता है और सिलेंडर के परखच्चे उड़ जाते हैं। सौभाग्य से, रात का समय होने और दुकान बंद होने के कारण इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, दुकान मालिक रात को दुकान बंद कर घर जा चुका था। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। करणी विहार थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।