दिल्ली के रोहिणी में भीषण अग्निकांड: मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

दिल्ली के रोहिणी में भीषण अग्निकांड: मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Massive Fire in Delhi Rohini

Massive Fire in Delhi's Rohini

नई दिल्ली। Massive Fire in Delhi's Rohini, राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुधवार तड़के झुग्गियों में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी करीब दो साल की मासूम बेटी शामिल है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

देर रात लगी आग, सुबह तक चला रेस्क्यू

दमकल विभाग के मुताबिक आग करीब 1:25 बजे बुद्ध विहार इलाके में लगी। सूचना मिलते ही छह दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी।

संकरी गलियों ने बढ़ाई मुश्किल

अधिकारियों के अनुसार, जिस प्लॉट में आग लगी वह करीब 400 वर्ग गज का था, जहां प्लास्टिक स्क्रैप जमा था और आसपास झुग्गियां बनी हुई थीं। संकरी गलियों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे राहत कार्य में काफी दिक्कत आई।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

दिल्ली फायर सर्विस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग और अन्य एजेंसियां मौजूद रहीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

दमकल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि झुग्गियों के बीच जमा कबाड़ में आग लगने से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि आग अब पूरी तरह से काबू में है।

राजघाट के पास भी लगी थी आग

इससे पहले 12 अप्रैल को राजघाट बस जिपो के पास झाड़ियों में भी आग लग गई थी। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और चार से पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैली आग पर काबू पाया गया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, गहरी खाई और घने इलाके जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आग बुझाने में चुनौती आई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और निगरानी जारी है।