फरीदाबाद के बैंक्वेट हॉल में देर रात भीषण आग, दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

फरीदाबाद के बैंक्वेट हॉल में देर रात भीषण आग, दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Massive fire breaks out late at night at a Faridabad

Massive fire breaks out late at night at a Faridabad

फरीदाबाद। Massive fire breaks out late at night at a Faridabad, जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाटा चौक के निकट स्थित खातिर बैंक्वेट हॉल में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या रसोईघर से शुरू हुई हो सकती है। बैंक्वेट में उस समय कोई कार्यक्रम चल रहा था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

आग से भवन की छत और आंतरिक हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।