रायपुर रानी में करियाना गोदाम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
- By Gaurav --
- Friday, 17 Jul, 2026
Massive Fire Breaks Out at Grocery
रायपुर रानी क्षेत्र में दाताराम एंड संस के करियाना सामान के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 
आग की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और राहत कार्य में सहयोग किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।