शाहदरा में इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकाला
Massive fire breaks out at an electrical goods warehouse in Shahdara
पूर्वी दिल्ली। Massive fire breaks out at an electrical goods warehouse in Shahdara, शाहदरा के बिहारी कॉलोनी स्थित गली नंबर-7 में शनिवार तड़के एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बने इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में आग लग गई।
घटना की सूचना सुबह करीब 4:50 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद मौके पर तीन वाटर टेंडर और एक मोटरसाइकिल यूनिट को रवाना किया गया।
-1781927596207.jpeg)
आग की गंभीरता को देखते हुए सुबह 5:20 बजे स्टेशन ऑफिसर अनूप ने अतिरिक्त दो वाटर बाउजर मंगवाए। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए मकान की पहली मंजिल पर फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला।
-1781927618105.jpg)
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते दमकलकर्मी।
दमकल विभाग के अनुसार, करीब 100 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने ग्राउंड प्लस वन मंजिला भवन के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी।
-1781927638705.jpg)
कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।