रोहतक अग्निकांड: दुकानों में भीषण आग, 3 की मौत, CM नायब सिंह सैनी ने की मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

रोहतक अग्निकांड: दुकानों में भीषण आग, 3 की मौत, CM नायब सिंह सैनी ने की मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा

CM Nayab Singh Saini announces

CM Nayab Singh Saini announces

CM Nayab Singh Saini announces : हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क क्षेत्र में दुकानों में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी घायलों का सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जाएगा। उन्होंने रोहतक के उपायुक्त को हादसे में हुए नुकसान का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार दोपहर डी-पार्क स्थित दुकानों में अचानक आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के लिए रोहतक सहित 9 जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा गया, जहां उनकी पहचान भी कर ली गई है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना के बाद रोहतक के डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ दमकल गाड़ियों के कथित तौर पर करीब आधे घंटे देरी से पहुंचने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारणों और जिम्मेदारियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

इस बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।