"नाहन: पांवटा साहिब में विवाहिता रजनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या, दामाद पर प्रताड़ना के आरोप"

"नाहन: पांवटा साहिब में विवाहिता रजनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या, दामाद पर प्रताड़ना के आरोप"

Married woman Rajni commits suicide by

Married woman Rajni commits suicide by hanging herself in Paonta Sahi

नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका की मां ने अपने दामाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पुरुवाला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गोजर गांव से जुड़ा है। 

मृतका की पहचान 26 वर्षीय रजनी के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  करीब ढाई साल पहले रजनी ने प्यार की खातिर रामकुमार के साथ भागकर लव मैरिज की थी, जिसे बाद में परिवार ने स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह प्रेम विवाह महज कुछ समय बाद ही रजनी के लिए काल बन जाएगा।

दामाद पर बेटी को पीटने का आरोप

मृतका की मां शिमला देवी ने बेटी की मौत के पीछे दामाद रामकुमार उर्फ रोहित पर कई संगीन गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वजन का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही रामकुमार का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वह पिछले दो वर्षों से रजनी के साथ लगातार मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। 

हालत यह थी कि रजनी और उसकी नन्हीं बेटी को मायके तक आने की इजाजत नहीं थी। बहरहाल, पुलिस आरोपों की जांच में जुटी है।

पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, साथ ही साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। आरोपी और ससुराल पक्ष से पूछताछ जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्या कहते हैं एसपी नेगी

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।