Many INLD Leaders Joins Congress in Haryana
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में पूर्व CM हुड्‌डा ने बढ़ाया Congress का कुनबा, इस पार्टी को दिया बड़ा झटका, पंजे के साथ आए नेताओं की लिस्ट लंबी

Many INLD Leaders Joins Congress in Haryana

Many INLD Leaders Joins Congress in Haryana

Many INLD Leaders Joins Congress in Haryana : हरियाणा में जहां एक तरफ आदमपुर उपचुनाव (Adampur By-Election) और पंचायत चुनाव (Haryana Panchayat Chunav 2022) को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है तो वहीं दूसरी ओर यहां राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे के नेताओं को अपने पाले में करती नजर आ रही हैं| हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने शुक्रवार को प्रदेश की नामी पार्टी इनेलो को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का खेमा बढ़ा लिया है| पूर्व CM हुड्‌डा ने आदमपुर उपचुनाव के बीच हिसार में ही इनेलो के तमाम नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया| इन नेताओं में कई चर्चित नेता शामिल हैं|

इनेलो के जो नेता कांग्रेस में शामिल हुए

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और लोहारू विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजसिंह गागड़वास, युवा इनेलो के राष्ट्रीय सह प्रभारी व पार्षद नरेंद्रराज गागड़वास, युवा जिलाध्यक्ष भिवानी विशाल ग्रेवाल, जिलाध्यक्ष किसान सेल बलराज चैहड़िया, जिलाध्यक्ष बैकवर्ड सेल रमेश नुनसर, प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल सेल देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सोनी, छत्रपाल सिंह, धोलिया, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गोठडा, जिला महासचिव युवा इनेलो नरेश झांझड़िया, पूर्व सरपंच - गुलाब सिंह, अनिल चैहड़िया किसान सेल जिला महासचिव, जिला सचिव किसान सेल धर्मेंद्र दहिया, जिला सचिव भीम भाकर, जिला सचिव रणधीर धौलिया, जिला महासचिव बैकवर्ड सेल सुनील बुसान, हलका प्रधान सैन समाज रवि कुमार समेत दर्जनों नेता इनेलो से कांग्रेस में शामिल हुए।